लाइव न्यूज़ :

भारत पांचवा सबसे बड़ा बाजार, भाषायी जरूरत को पूरा करने पर जोर: विकीपीडिया

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी विकिमीडिया फाउंडेशन के एक शीर्ष कार्यकारी ने कहा है कि ऑनलाइन विश्वकोश विकिपीडिया की भारत के लिए एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है और विभिन्न समुदायों की भाषायी जरूरत को पूरा करने तथा पहुंच को आसान बनाने के लिए नए समाधान पेश करने पर जोर दिया जा रहा है।

विकीपीडिया का संचालन गैर-लाभकारी संगठन विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा किया जाता है और भारत उसका पांचवा सबसे बड़ा बाजार है। भारतीयों द्वारा प्रति माह इसे 75 करोड़ पेज व्यू मिलते हैं।

विकीमीडिया फाउंडेशन की सीईओ कैथरीन मैहर ने कहा, ‘‘भारत हमारे लिए सिर्फ विकीपीडिया के उपयोग का पांचवां सबसे बड़ा स्रोत ही नहीं है, बल्कि यह उन करोड़ों लोगों का देश है, जिन्हें ज्ञान की वास्तविक जरूरत है... हमारा मानना है कि भाषाओं की विविधता हमारे लिए एक अवसर भी है और चुनौती भी।’’

उन्होंने कहा कि कुछ भाषायी समुदाय दूसरों के मुकाबले अधिक सक्रिय हैं और उनका संगठन देश की विभिन्न भाषाओं की जरूतरों को पूरा करने पर जोर दे रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके मंच पर ओडिया और मलयालम भाषा के उपयोगकर्ता अधिक सक्रिय हैं, जबकि हिंदी भाषी उपयोगकर्ता अपेक्षाकृत कम सक्रिय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार