लाइव न्यूज़ :

भारत ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए श्रीलंका को 10 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया

By भाषा | Updated: June 17, 2021 10:51 IST

Open in App

कोलंबो, 17 जून भारत ने श्रीलंका को सौर ऊर्जा क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता दी है, जिससे 2030 तक देश की कुल ऊर्जा जरूरतों का 70 प्रतिशत हिस्सा अक्षय ऊर्जा स्रोतों से पूरा हो सकेगा।

इस संबंध में श्रीलंका सरकार और भारतीय निर्यात-आयात बैंक के बीच हस्ताक्षरित एक समझौते का आदान-प्रदान श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे की उपस्थिति में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले और ट्रेजरी सचिव एस आर अट्टीगले ने बुधवार को किया।

बागले ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत और श्रीलंका के बीच बहुआयामी साझेदारी में एक शानदार नया अध्याय! माननीय राष्ट्रपति महामहिम गोतबाया राजपक्षे की उपस्थिति में आज सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए श्रीलंका को 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता के एक समझौते का आदान-प्रदान किया गया।’’

भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि इस समझौते से विभिन्न परियोजनाओं के वित्तपोषण में मदद मिलेगी, जिनकी घोषणा मार्च 2018 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के पहले सम्मेलन के दौरान की गई थी।

एक बयान में कहा गया कि भारत इस क्षेत्र में श्रीलंका के साथ साझेदारी करने वाला पहला देश है, जिसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 2030 तक श्रीलंका की कुल बिजली जरूरतों का 70 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरा किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव