लाइव न्यूज़ :

भारत वैश्विक न्यूनतम कर को लेकर ब्योरे को अंतिम रूप देने के करीब: सीतारमण

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि भारत जी-20 में कराधान प्रस्ताव से संबद्ध विभिन्न पहलुओं को लेकर निष्कर्ष पर पहुंचने के ‘काफी करीब’ है। उन्होंने कहा कि हम ब्योरे को अंतिम रूप देने के करीब हैं।

उल्लेखनीय है कि जुलाई में कुल 130 देशों ने वैश्विक कर मानदंडों में बदलाव के लिए सहमति जतायी थी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां जहां भी काम करती हैं, न्यूनतम 15 प्रतिशत की दर से करों का भुगतान करें।

वित्त मंत्रालय ने तब कहा था कि लाभ आवंटन में हिस्सेदारी और कर नियमों के दायरे सहित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को हल किया जाना बाकी है। प्रस्ताव के तकनीकी विवरण पर काम करने के बाद अक्टूबर तक आम सहमति से समझौता होने की उम्मीद है।

प्रस्तावित कराधान व्यवस्था में दो घटक हैं। इसमें पहला घटक, बाजार के अधिकार क्षेत्र में लाभ के अतिरिक्त हिस्से के पुन: आवंटन के बारे में है। दूसरे घटक में न्यूनतम कर शामिल है और यह कर नियमों के अधीन है।

इक्रियर (इंडिया काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकनॉमिक रिलेशंस) के सालाना अंतररष्ट्रीय जी-20 सम्मेलन में सीतारमण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कराधान मुद्दे का समाधान एक बेहतर कार्यान्वयन चरण तक पहुंच जाएगा जिसमें भारत की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय, हम कराधान से जुड़े दो-स्तंभ प्रस्ताव की बारीकियों के संदर्भ में पहुंचने के बहुत करीब हैं। हमारी इस बारे में बातचीत हुई है और हम एक रूपरेखा पर सहमत हुए हैं...हम विवरण को अंतिम रूप देने के चरण में है।’’

सीतारमण ने कहा, ‘‘...मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए यह उचित समय है कि हम किस पर सहमत हो रहे हैं, इसका विवरण दिया जाए। लेकिन ये ऐसी चीजें हैं जिन पर बातचीत चल रही है।’’

जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों की 13 अक्टूबर को वाशिंगटन में बैठक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट