लाइव न्यूज़ :

इंडिया बुल्स एनसीडी निर्गम के जरिए अगले सप्ताह 1,000 करोड़ रु तक जुटाएगी

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:11 IST

Open in App

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने शुक्रवार को कहा कि अगले सप्ताह उसकी सार्वजनिक गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। पिछले तीन साल में कंपनी की इस तरह की यह पहली पेशकश होगी। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) क्षेत्र में आईएलएंडएफएस संकट के बाद मुश्किल समय का सामना करने वाली इंडियाबुल्स हाउसिंग गारंदीशुदा और बिना गारंटी दोनों तरीकों से धन जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी का मूल इश्यू आकार 200 करोड़ रुपये होगा जिसमें अन्य 800 करोड़ रुपये तक की राशि को रखने का विकल्प शामिल होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सार्वजनिक निर्गम सुरक्षित/और या असुरक्षित, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर का है, जिसका अंकित मूल्य प्रत्येक 1,000 रुपये है। इसमें कहा गया है, ‘‘पहली किस्त के इस इश्यू का मूल आकार 200 करोड़ रुपये का होगा जिसमें 800 करोड़ रुपये तक की और राशि रखने का ग्रीन शू आप्शन होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाये जायेंगे।’’ निर्गम छह सितंबर को खुलेगा और 20 सितंबर, 2021 को बंद होगा। इंडियाबुल्स हाउसिंग के वाइस-चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गगन बंगा ने संवाददाताओं से कहा कि अतीत के झटके अब पीछे छूट गए हैं। कंपनी अब आस्तियों की गुणवत्ता के स्थिर रहने को लेकर ज्यादा आश्वस्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस पर ED ने की कार्रवाई, छापे के बाद कंपनी ने दी सफाई, जानें क्या कहा...

भारतइंडियाबुल्स फाइनेंस सेंटर में प्रवर्तन निदेशालय ने मारा छापा, जानें क्या है मामला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?