लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाना अर्थव्यवस्था की सेहत के लिए भी जरूरी: मुख्य आर्थिक सलाहकार

By भाषा | Updated: June 1, 2021 00:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को कोविड-19 के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की पुरजोर वकालत करते हुए कहा कि यह न केवल लोगों की सेहत के लिए बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की सेहत के लिए भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि टीके की खुराक दिए जाने में वृद्धि हुई है लेकिन पूरी आबादी के टीकाकरण के लिए इसकी रफ्तार बढ़ाना जरूरी है।

सुब्रह्मण्यम ने कहा, "टीकाकरण की रफ्तार तेज करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे कोविड-19 की एक और लहर की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी और इस तरह से अर्थव्यवस्था को सुधारने में सकारात्मक रूप से मदद मिलेगी।"

उन्होंने मार्च 2021 में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष से जुड़े जीडीपी के आंकड़े को लेकर मीडिया से बात करते हुए यह टिप्पणी की।

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने इस बात पर भी जोर दिया कि आर्थिक गतिविधि महामारी के आगे की राह से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में