लाइव न्यूज़ :

IT ने 3 लाख अघोषित ट्रांजेक्शनों का पता लगाया, 1 लाख करोड़ रुपये का हेरफेर आया सामने

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 3, 2018 16:39 IST

आयकर विभाग (Income Tax (IT) department) ने तीन लाख ऐसे लेनदेन का पता लगाया है जिनकी सूचना विभाग को नहीं दी गई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 3 मई। आयकर विभाग (Income Tax (IT) department) ने तीन लाख ऐसे लेनदेन का पता लगाया है जिनकी सूचना विभाग को नहीं दी गई थी। इंकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक इन तीन लाख ट्रांजेक्शनों के जरिए करीब 1 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया है। ये लेन-देन वित्तिय वर्ष 2017-18 के बीच किया गया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, इन गैरसूचित लेन-देन की पड़ताल खुफिया निदेशालय और आयकर विभाग के अंतर्गत आने वाले आपराधिक जांच विभाग ने की है। खुफिया विभाग और आपराधिक जांच विभाग ने संयुक्त ऑपरेशन के जरिए ऐसे को-ऑपरेटिव बैंक, एनबीएफसी, अधिकृत डीलर, फोरेन एक्सचैंज डीलर्स, सब-रजिस्ट्रार, ज्वैलर्स और अस्पतालों में आठ सौ से भी ज्यादा सर्वे किए थे।

विभाग को पहले फर्जी लेन देन का संदेह था जिसके बाद इन संस्थानों पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 285 बी ए के तहत 'उच्च मूल्य लेनदेन' के आधार पर आयकर की खुफिया और आपराधिक जांच विभाग निदेशालय ने इन्हें रिपोर्ट किया और सर्वे और काफी गहराई से की गई जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

इस सर्वेक्षण के बाद आईटी विभाग ने खुलासा करते हुए कहा कि वित्तिय वर्ष 2017-18 में गैर सूचित या फर्जी तरीके से होने वाले लेनदेन की संख्या 3 लाख से भी ज्यादा है जो कि साल 2016-17 की तुलना में तीन गुना अधिक है। वहीं इनके जरिए 1 लाख करोड़ रुपये का ट्राजेंक्शन किया गया है। 

टॅग्स :आयकर विभागआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?