लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने चेट्टिनाड समूह पर छापे के बाद 700 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबरब आयकर विभाग ने चेन्नई के चेट्टिनाड समूह के कई ठिकानों पर हाल में मारे गये छापे में 700 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का पता लगाया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘‘तलाशी के दौरान विभिन्न जगहों से बेहिसाब 23 करोड़ रुपये नकद बरामद किये गये।’’

उसने कहा, ‘‘फिलहाल विभाग 700 करोड़ रुपये से अधिक की आयकर चोरी का पता लगाने में सफल रहा है।’’

बयान में दावा किया गया है कि अधिकारियों ने छापे के दौरान मियादी जमा के रूप में 110 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों का भी पता लगाया। इसके बारे में आयकर रिटर्न में कोई जानकारी नहीं दी गयी थी और इस पर काला धन कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।’’

कर अधिकारियों ने तमिलनाडु के इस समूह के चेन्नई, तिरूचिरापल्ली, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मुंबई के 60 से अधिक ठिकानों पर नौ दिसंबर को छापे मारे थे।

सीबीडीटी ने कहा कि चेन्नई के इस प्रमुख कारोबारी समूह के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गयी और कर चोरी का पता लगाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पहचान 100 साल पुराने चेट्टिनाड समूह के रूप में की है।

समूह सीमेंट बनाने, लॉजिस्टिक, निर्माण समेत अन्य कार्यों से जुड़ा है।

बयान के अनुसार नकद निकालने के लिये व्यय को बढ़ा-चढ़ाकर और लाभ कम कर दिखाया गया। 435 करोड़ रुपये के मूल्यह्रास के फर्जी दावे के बारे में भी जानकारी मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में