लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2019-20 में वनस्पति तेलों का आयात 13 प्रतिशत घटकर 6 वर्ष के निम्न स्तर 135.25 लाख टन रहा

By भाषा | Updated: November 13, 2020 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर तेल उद्योग के प्रमुख संगठन, साल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) के अनुसार, पिछले महीने समाप्त तेल वर्ष 2019-20 में, देश का वनस्पति तेल आयात 13 प्रतिशत घटकर 135.25 लाख टन रह गया।

कोविड-19 महामारी के कारण अप्रैल के महीने से होटलों, रेस्तरां और कैफेटेरिया की मांग बुरी तरह से प्रभावित होने के कारण आयात में पिछले छह वर्षो में सबसे अधिक गिरावट

आई है।

अक्टूबर के महीने में वनस्पति तेलों (खाद्य और गैर-खाद्य तेलों) का आयात 12,66,784 टन तक घट गया, जबकि एक साल पहले यह आयात 13,78,104 टन हुआ था।

एसईए ने एक बयान में कहा कि 2018-19 के दौरान वनस्पति तेलों का आयात 155.50 लाख टन का हुआ था जो तेल वर्ष 2019-20 (नवंबर से अक्टूबर) के दौरान घटकर 135.25 लाख टन रह गया।

एसोसिएशन ने आयात में गिरावट का श्रेय अप्रैल 2020 से ‘होटल, रेस्तरां और कैफ़ेटेरिया खंड’ से मांग बुरी तरह से प्रभावित होने को दिया।

एसईए ने कहा, ‘‘मांग और खपत में कमी के लिए कोविड-19 महामारी मुख्य रूप से जिम्मेदार है।’’ संगठन ने कहा कि वनस्पति तेलों का कुल आयात पिछले छह वर्षों में सबसे कम है।

आंकड़ों के अनुसार, तेल वर्ष 2019-20 में खाद्य तेलों का आयात घटकर 131.75 लाख टन रह गया, जो आयात इसके पिछले वर्ष 149.13 लाख टन का हुआ था। गैर-खाद्य तेलों का आयात एक साल पहले के 6,36,159 टन की तुलना में 45 प्रतिशत घटकर 3,49,172 टन रह गया, जो कि घरेलू उत्पादन के बढ़ने तथा मांग कम रहने के कारण संभव हुआ।

एसईए ने कहा कि वर्ष 2019-20 में रिफाइंड पामोलीन का आयात काफी घटकर 4.21 लाख टन रह गया, जो वर्ष 2018-19 में 27.30 लाख टन था, जो 4 सितंबर, 2019 को 5 प्रतिशत सुरक्षा शुल्क लगाए जाने के कारण हुआ था। एसोसिएशन ने कहा कि इस वर्ष 8 जनवरी से प्रतिबंधित सूची श्रेणी में आरबीडी पामोलीन को रखने से भी आयात पर असर पड़ा।

पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष के दौरान कच्चे पाम तेल के आयात में मामूली वृद्धि हुई।

सोयाबीन तेल का आयात 31 टन से 33 लाख टन के बीच स्थिर रहा, जबकि घरेलू मांग की बदौलत सूरजमुखी तेल का आयात साल-दर-साल बढ़ रहा है।

तेलवर्ष 2019-20 के दौरान, पाम तेल आयात पर्याप्त रूप से घटकर 72.17 लाख टन रह गया, जो आयात पिछले वर्ष 94.09 लाख टन का हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर