लाइव न्यूज़ :

जनवरी-सितंबर में कार्यालय स्थलों की मांग चार प्रतिशत घटकर 2.5 करोड़ वर्ग फुट

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का असर कार्यालय स्थलों की मांग पर भी पड़ा है। लीज या पट्टे पर कार्यालय स्थलों की मांग इस साल जनवरी से सितंबर के दौरान चार प्रतिशत घटकर 2.5 करोड़ वर्ग फुट रह गई।

सलाहकार फर्म सीबीआरई ने कैलेंडर वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही पर केंद्रित अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक, साल के पहले नौ महीनों में कुल 2.5 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र को पट्टे पर दिया गया जो वर्ष 2020 की समान अवधि से चार फीसदी कम है।

हालांकि, जुलाई-सितंबर की अवधि में कुल 1.35 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र दफ्तरों के लिए पट्टे पर दिया गया जो अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में 140 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021 की पहली तीन तिमाहियों में कार्यालय स्थल की आपूर्ति करीब 3.43 करोड़ वर्ग फुट बढ़ी है।

सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका) अंशुमान मैगजीन ने कहा कि भारतीय रियल एस्टेट बाजार पिछले साल में लचीला साबित हुआ है और इसका समग्र परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक दफ्तर को पट्टे पर देने का कारोबार पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट