लाइव न्यूज़ :

बिहार में 80 से ज्यादा स्टार्टअप ने मुफ्त बिजली के साथ दफ्तर के लिए जगह को लेकर आवेदन किये: मंत्री

By भाषा | Updated: June 18, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी बिहार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जिबेश कुमार ने कहा कि डाटा विश्लेषण, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे 80 स्टार्टअप ने पटना में मुफ्त बिजली के साथ दफ्तर के लिए जगह को लेकर आवेदन किये हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि राज्य सरकार स्टार्टअप को आकर्षित करने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। इसमें मौजूदा योजना के तहत लाभों का विस्तार शामिल है।

श्रम संसाधन विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे कुमार ने कहा, ‘‘अब तक 82 स्टार्टअप ने ऑफिस के लिये जगह को लेकर आवेदन किये हैं। हमने बिस्कोमान टॉवर में स्टार्टअप के लिए एक अस्थायी व्यवस्था की है। वहां हम छह महीने के लिए मुफ्त बिजली के साथ बिना किराये के स्थान की पेशकश कर रहे हैं। इस लाभ को और 2 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय बिहार में 19 लाख नौकरियों का वादा किया था और आईटी क्षेत्र में रोजगार सृजन की काफी संभावनाएं हैं।

बिहार के मंत्री ने कहा, ‘‘हमने वैश्विक बैठक में निवेशकों, उद्यमियों से संपर्क किया और बिहार के बारे में धारणा को स्पष्ट किया।’’

कुमार ने कहा, ‘‘बहुत से लोग प्रभावित हुए और हमसे जगह की मांग की। हम राज्य में नए आईटी पार्क स्थापित किये जाने तक स्टार्टअप के लिए लगभग 12,000 वर्ग फुट खाली जगह की पेशकश कर रहे हैं।’’

बिहार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 60 लोगों के बैठने की क्षमता वाले कॉल सेंटर के साथ 78 वर्कस्टेशन और 33 केबिन बनाए हैं।

राज्य सरकार पटना, बिहटा, राजगीर, भागलपुर और दरभंगा में आईटी पार्क विकसित कर रही है। राज्य के 5 जिलों में आईटी पार्क स्थापित करने के साथ ही राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर सबसे बड़ा आईटी टावर बनाने की योजना बनाई है।

कुमार ने कहा, ‘‘बिहार के कई लोग देश के कई हिस्सों में कॉल सेंटर चला रहे हैं। हम उन्हें बिहार आमंत्रित करना चाहते हैं और उन्हें एक अवसर प्रदान करना चाहते हैं। कई लोगों ने रूचि दिखाई है...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित