लाइव न्यूज़ :

वृहत आर्थिक स्थिति में सुधार से बैंकों में दबाव होंगे कम: एस एं पी

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी साख निर्धारित करने वाली एजेंसी एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने बुधवार को कहा कि वृहत आर्थिक स्थिति में सुधार से भारत के बैंक क्षेत्र में दबाव कम हो सकता है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के असर से बैंकों के बचाव के लिए भारत सरकार की ओर से किये गये उपाय काफी हद तक सफल रहे लेकिन महामारी का प्रभाव पड़ना तय है। एस एंड पी ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि भारतीय अर्थव्यवस्था सुधार के रास्ते पर है, लेकिन कोरोना वायरस संकट के कारण जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) को 10 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। हमारा अनुमान है कि बैंकों के कुल ऋण का 12 प्रतिशत ऋण दबाव में है।’’

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारत के वृहत आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ देश के बैंक क्षेत्र में दबाव कम हो सकता है।

भारत का आर्थिक जोखिम की प्रवृत्ति स्थिर है और भारतीय बैंकों के लिये कर्ज जोखिम काफी ऊंचा बना हुआ है।

एस एंड पी के अनुसार सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के एसएमई (लघु एवं मझोले उद्यम) के लिये आपातकालीन श्रण गारंटी योजना जैसे कदमों से दबाव कम होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में भी संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी गठित करने और राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की घोषणा की गयी है।

एस एंड पी के अनुसार इन उपायों से बैंकों को लाभ हो सकता है। हालांकि भारत में चुनौती क्रियान्वन के स्तर पर होती है।

रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि भारतीय बैंकों की कमाई पिछले कुछ साल से तुलनात्मक आधार कमजोर होने के साथ धीरे-धीरे बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार