लाइव न्यूज़ :

बिजनेस और प्रबंधन पढ़ाई की रैंकिंग में आईआईएम बेंगलुरु शीर्ष पर

By भाषा | Updated: June 10, 2021 18:25 IST

Open in App

बेंगलुरु 10 जून भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)- बेंगलुरु लगातार तीसरे वर्ष देश के बी-स्कूलों में शीर्ष स्थान पर आया है। क्वैकक्वेरेली सायमंड्स (क्यूएस) विश्व यूनिवर्सिटी की तरफ से बिजनेस और प्रबंधन विषय की जारी रैंकिंग में आईआईएम- बेंगलुरू को यह स्थान मिला है।

आईआईएम बेंगलुरु ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग

के लिए वैश्विक स्तर पर संस्थानों को रैकिंग करने के लिए नियोक्ता प्रतिष्ठा, अकादमिक प्रतिष्ठा और अनुसंधान प्रभाव जैसे बिंदुओं पर विचार किया जाता है।

उसने कहा, ‘‘बिजनेस और प्रबंधन विषय पर आईआईएम बेंगलूरु द्वारा कराई जाने वाली पढ़ाई को सभी तीन श्रेणियों में उच्च रैंकिंग मिली है। जिसके कारण आईआईएम बेंगलुरु देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ बी-स्कूल चुना गया है।’’

आईआईएमबी के निदेशक प्रोफेसर रिशिकेश टी कृष्णन ने कहा, ‘‘अकादमिक प्रतिष्ठा और एच- इंडेक्स सिटेशन मानदंडों में हमने बेहतर स्कोर हासिल किया। यह विषयों और शोध क्षमता के क्षेत्र में अकादमिक विशिष्टता के हमारे प्रयासों में परिलक्षित होता है।’’

आईआईएम बेंगलुरु ने कहा, ‘‘शीर्ष 51- 100 वर्ग में स्थान पाने, बिजनेस और प्रबंधन विषय की पढ़ाई में वैश्विक स्तर पर 76वीं रैंक हासिल करना न केवल एक उपलब्धि है बल्कि इस चुनौतीपूर्ण समय में

अच्छी शिक्षा को अनुकूल बनाने, नया करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

क्यूएस यूनिवर्सिटी ने 51 विषयों में शीर्ष 1000 विश्वविद्यालयों को रैंक देने के लिए दुनिया भर में 80 विभिन्न स्थानों में 5,500 से अधिक विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया है।

आईआईएम बेंगलुरु के निदेशक प्राध्यापक ऋषिकेश टी कृष्णन ने कहा, ‘‘हमने अकादमिक प्रतिष्ठा और एच सूचकांक मापदंडो में अच्छा प्रदर्शन किया हैं। यह रैंकिंग विषय में अकादमिक श्रेष्ठता और क्षेत्र में अनुसंधान क्षमताओं को सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट