लाइव न्यूज़ :

आईजीएल, एसडीएमसी ने कचरे-से-ऊर्जा संयंत्र के लिए हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) ने दिल्ली में कचरे-से-ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस संयंत्र में नगर निगम के ठोस कचरे को कंप्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) में बदला जाएगा जिसका इस्तेमाल वाहन ईंधन के रूप में होगा।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह करार सस्ते परिवहन की ओर सतत विकल्प (एसएटीएटी) पहल के तहत किया गया है। इस योजना के तहत 1.5 करोड़ टन के उत्पादन लक्ष्य के लिए 2023-24 तक 5,000 सीबीजी संयंत्र लगाने का लक्ष्य है।

इस कदम से जहां एक ओर कचरे में कमी लाई जा सकेगी वहीं दूसरी ओर स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बयान में कहा गया है कि एमओयू के तहत एसडीएमसी पश्चिम क्षेत्र के हस्तसाल में आईजीएल को एक चिन्हित स्थल उपलब्ध कराएगी जहां बायोगैस संयंत्र और सीबीजी स्टेशन लगाया जाएगा। निगम द्वारा सीबीजी संयंत्र के परिचालन के लिए आईजीएल को प्रतिदिन 100 टन छांटा हुआ स्वाभाविक रूप से सड़ जाने वाला कचरा उपलब्ध कराया जाागा।

बयान में कहा गया है कि इससे हासिल सीबीजी उत्पादन वाहनों के लिए सीएनजी की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। ऐसे में आम जनता की जरूरत को पूरा करने के लिए एकीकृत सीबीजी स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

इस मौके पर पुरी ने कहा कि ठोस कचरा देश के लिए एक बड़ी समस्या है और इसका हल जल्द करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार