लाइव न्यूज़ :

इक्रा ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर नौ प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:32 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को भारत के लिए अपने 2021-22 के वास्तविक जीडीपी वृद्धि के अनुमान में बदलाव करते हुए उसे पहले के 8.5 प्रतिशत से बढ़ाकर नौ प्रतिशत कर दिया।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कोविड​​​​-19 टीकाकरण में तेजी, खरीफ (गर्मी की) फसल के स्वस्थ अग्रिम अनुमान और सरकारी खर्च में तेजी ऐसे कारक हैं जिनकी वजह से यह बदलाव किया गया।

गौरतलब है कि 2020-21 में 7.3 प्रतिशत के संकुचन के बाद, 2021-22 में बेहतर वृद्धि के आंकड़े की उम्मीद की जा रही है।

हालांकि, वित्त वर्ष की शुरुआत में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर ने विश्लेषकों को अधिक चौकस कर दिया। महामारी की दूसरी लहर से देश के ग्रामीण इलाके भी प्रभावित हुए। भारतीय रिजर्व बैंक को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था 9.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

इक्रा ने सोमवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बेहतर संभावनाएं होंगी।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, “कोविड-19 टीकों के व्यापक कवरेज से विश्वास बढ़ने की संभावना है, जो संपर्क-गहन सेवाओं की मांग को फिर से सक्रिय करेगा। इससे महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अर्थव्यवस्था के हिस्से के पुनरुद्धार में मदद मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि मजबूत खरीफ फसल से कृषि क्षेत्र से खपत की मांग को बनाए रखने की संभावना है, जबकि पहले के नकद प्रबंधन दिशानिर्देशों को वापस लेने के बाद केंद्र सरकार के खर्च में अपेक्षित तेजी समग्र मांग के इस क्षेत्र में नयी ऊर्जा डाल देगी।

अर्थशास्त्री ने कहा कि नौ प्रतिशत जीडीपी वृद्धि के नये अनुमान पर मुख्य रूप से संभावित तीसरी लहर और मौजूदा टीके के कोरोना विषाणु के नए उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) के खिलाफ अप्रभावी होने पर असर पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?