लाइव न्यूज़ :

सूचीबद्ध की तुलना में गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश से मुझे अधिक लाभ मिला : झुनझुनवाला

By भाषा | Updated: March 27, 2021 20:19 IST

Open in App

मुंबई, 27 मार्च घरेलू बाजारों में सबसे बड़े व्यक्तिगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एक दशक से भी अधिक से निजी कंपनियों में निवेश किया हुआ है, लेकिन उन्हें जो फायदा गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश से हुआ है, वह सूचीबद्ध कंपनियों से प्राप्त लाभ से कहीं अधिक है।

झुनझुनवाला को बिग बुल (बड़ा तेजड़िया) कहा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए इक्विटी बाजारों पर कराधान का स्तर ‘उचित’ है।

उन्होंने जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुझे इस बात की खुशी है कि गैर-सूचीबद्ध पोर्टफोलियो पर प्राप्त होने वाली मेरी आय मेरे सूचीबद्ध पोर्टफोलियो पर मिलने वाली आय से कहीं अधिक है। वहां भी मेरे पास 10-12 साल के लंबे निवेश हैं।’’

झुनझुनवाला ने कहा, ‘‘इस तथाकथित असमान समाज में नए आकांक्षी लोग धन कमा रहे हैं। कृपया यह मत कहिए कि ... भारत भाई-भतीजावाद वाला पूंजीवाद है। पहली पीढ़ी के उद्यमी जिनकी कोई विरासत नहीं है, वे धन कमा रहे हैं। यह मुझे एक भारतीय के रूप में गौरवान्वित करता है।’’

झुनझुनवाला ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी और तीसरी तिमाही में कॉरपोरेट क्षेत्र का प्रदर्शन भारतीय कंपनियों की कमाई क्षमता का एक प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और अन्य विकसित अर्थव्यवस्थाओं में आसान नकदी की स्थिति ने घरेलू बाजारों के आगे बढ़ने में 10 प्रतिशत का योगदान दिया होगा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण कारक भारतीय शेयरों की आय कमाने की क्षमता है।

इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हीरो ग्रुप के सुनील मुंजाल ने कहा, ‘‘सरकार, उद्योग और नागरिक समाज के बीच विश्वास और भरोसे की भावना को बहाल करना’’ भारत में आवश्यक है क्योंकि हम ऊंची वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट