लाइव न्यूज़ :

Hyundai Motor India Limited: एक जनवरी 2024 से लगेगा झटका, वाहन निर्माता हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने दाम बढ़ाने की घोषणा की, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2023 12:15 IST

Hyundai Motor India Limited: कंपनी ग्रैंड आई10 निओस से लेकर इलेक्ट्रिक एसयूवी आईओएनक्यू5 तक वाहनों की एक श्रृंखला बेचती है।

Open in App
ठळक मुद्देकीमत 5.84 लाख रुपये से 45.95 लाख रुपये के बीच है। एक जनवरी 2024 से कीमत कितनी बढ़ाई जाएगी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।कंपनी हमेशा लागत वृद्धि को यथासंभव हद तक वहन करने की कोशिश करती है।

Hyundai Motor India Limited: वाहन निर्माता हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने कच्चे माल की बढ़ती लागत, प्रतिकूल विनिमय दर और जिंस की कीमतों में वृद्धि का हवाला देते हुए अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

कंपनी ग्रैंड आई10 निओस से लेकर इलेक्ट्रिक एसयूवी आईओएनक्यू5 तक वाहनों की एक श्रृंखला बेचती है। इनकी कीमत 5.84 लाख रुपये से 45.95 लाख रुपये के बीच है। हालांकि एक जनवरी 2024 से कीमत कितनी बढ़ाई जाएगी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की ओर से जारी बयान के अनुसार, कीमतों में वृद्धि कच्चे दाम की बढ़ती लागत प्रतिकूल विनिमय दर और अन्य कारणों के अलावा जिंस की कीमतों में वृद्धि के कारण है। एचएमआईएल के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘ कंपनी हमेशा लागत वृद्धि को यथासंभव हद तक वहन करने की कोशिश करती है और यह सुनिश्चित करती है कि ग्राहकों पर बोझ न पड़े।’’

टॅग्स :हुंडईमहंगाईहुंडई आई20
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

भारतVIDEO: हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारेबाजी, गैस किल्लत को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का हल्लाबोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?