लाइव न्यूज़ :

कर्मचारियों के वेतन में 31,000 रुपये की बढ़ोतरी, हुंदै मोटर इंडिया ने त्योहार पर दिया तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 16:23 IST

हुंदै ने बताया कि यह 31,000 रुपये की वेतन वृद्धि तीन साल में 55 प्रतिशत पहले साल, 25 प्रतिशत दूसरे साल और 20 प्रतिशत तीसरे साल के हिसाब से दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देती है और संगठन के दीर्घकालिक विकास को सशक्त बनाती है।कर्मचारियों के वेतन में 31,000 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

नई दिल्लीः वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने एक अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि के लिए अपने कर्मचारियों के वेतन में 31,000 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि यह दीर्घकालिक वेतन समझौता कंपनी और कर्मचारियों की मान्यता प्राप्त यूनियन यूनाइटेड यूनियन ऑफ हुंदै एम्प्लॉइज (यूयूएचई) के बीच हुआ है। यह समझौता मुख्य रूप से तकनीशियन और मजदूर वर्ग के कर्मचारियों के लिए लागू होगा। हुंदै ने बताया कि यह 31,000 रुपये की वेतन वृद्धि तीन साल में 55 प्रतिशत पहले साल, 25 प्रतिशत दूसरे साल और 20 प्रतिशत तीसरे साल के हिसाब से दी जाएगी।

हुंदै मोटर इंडिया के पीपल स्ट्रैटेजी प्रमुख यंगम्यांग पार्क ने कहा, "आपसी विश्वास, सम्मान और सकारात्मक संवाद पर आधारित यह समझौता एक ऐसी प्रगतिशील कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देती है और संगठन के दीर्घकालिक विकास को सशक्त बनाती है।"

टॅग्स :हुंडईनौकरीदिल्लीदशहरा (विजयादशमी)दिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?