लाइव न्यूज़ :

एचयूएल मौजूदा स्थिति को लेकर सतर्क लेकिन दीर्घकालीन वृद्धि को लेकर आशावान: कंपनी सीएमडी

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून तेल, साबुन, टूथपेस्ट जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली एचयूएल कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद स्थिति को लेकर सतर्क है लेकिन मध्यम से दीर्घावधि में वृद्धि संभावना को लेकर पूरी तरह आशावान है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजीव मेहता ने यह कहा।

कंपनी ने 2020-21 की सालाना रिपोर्ट में कहा है कि कुछ चीजें उत्साहजनक है लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए महामारी को लेकर काफी हद तक स्थति अभी भी साफ नहीं है।

मेहता ने महामारी की तीसरी लहर की आशंका पर चर्चा करते हुए कहा कि एचयूएल कोविड से संबंधित उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ता की बढ़ती जरूरतों के हिसाब से उत्पन्न होने वाली मांग को पूरा करने पर ध्यान देना जारी रखेगी।

उन्होंने कंपनी के परिदृश्य के बारे में कहा, ‘‘हम प्रतिस्पर्धी वृद्धि पर ध्यान देने के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं... भले ही कोरोना वायरस महामारी को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है और अगले कुछ समय तक हम कोविड-19 के कारण उत्पन्न हालात में ही रहेंगे। लेकिन हमें भरोसा है कि एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान) क्षेत्र की मध्यम से दीर्घकालीन विकास संभावनाएं अच्छी रहेंगी।’’

एचयूएल के अनुसार भारत एफएमसीजी उत्पादों के लिये तेजी से वृद्धि करने वाला बाजार है लेकिन ऐसे उत्पादों की प्रति व्यक्ति खपत वैश्विक औसत के मुकाबले काफी कम है। यह देश में उद्योग की दीर्घकालीन वृद्धि की संभावना को बताता है।

कंपनी ई-वाणिज्य और आधुनिक कारोबारी माध्यम तैयार करने के लिये निवेश कर रही है। इसका कारण ग्राहक अब खरीदारी के लिये ई-वाणिज्य की ओर रुख कर रहे हैं।

मेहता ने कहा, ‘‘हम ई-वाणिज्य और आधुनिक व्यापार माध्यमों में क्षमता विकसित करने के लिये निवेश कर रहे हैं...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब