लाइव न्यूज़ :

एचपीसीएल ने ब्रांडेड स्टोर 'हैप्पी शॉप' शुरू किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:19 IST

Open in App

देश की तीसरी सबसे बड़ी ईंधन खुदरा विक्रेता हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने शुक्रवार को अपने ब्रांडेड स्टोर 'हैप्पी शॉप' की शुरुआत किया। कंपनी इसके साथ ही ईंधन से इतर खुदरा कारोबार में प्रवेश कर रही है। दुनिया भर में ईंधन खुदरा विक्रेता अपने कुल राजस्व को बढ़ाने के लिए गैर-ईंधन खुदरा व्यापार को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। गैर-ईंधन खुदरा सेवाएं जैसे कि किराना दुकानें वैश्विक स्तर पर ईंधन खुदरा कंपनियों के राजस्व का एक अभिन्न हिस्सा हैं लेकिन भारतीय बाजार में यह अपेक्षाकृत नया प्रारूप है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में राजस्व में गैर-ईंधन वर्ग का योगदान कुल लाभप्रदता के 40-50 प्रतिशत के बीच है जबकि भारत में यह केवल चार प्रतिशत है। एचपीसीएल ने एक बयान में कहा कि उसने मुंबई में अपने एक पेट्रोल पंप पर यह ब्रांडेड स्टोर खोला है। कंपनी ने कहा, "मालाबार हिल्स के पास नेपियन सी रोड पर कंपनी के स्वामित्व वाले खुदरा केन्द्र पर स्थित यह स्टोर, 'क्लब एचपी' केन्द्र पर कंपनी की नवीनतम पेशकश है।" इस स्टोर में खाद्य, प्रसाधन सामग्री, स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद, बेकरी उत्पाद, किराने का सामान, दवाएं और अन्य सहित घरेलू इस्तेमाल के उत्पाद उपलब्ध होंगे। ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं और सामानों की होम डिलीवरी करा सकते हैं। सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध होंगी। कंपनी ने कहा कि वह मुंबई और दूसरे बड़े शहरों में ऐसे और भी स्टोर खोलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?