लाइव न्यूज़ :

महामारी नियंत्रण में रही तो आवास बिक्री 2019 के स्तर को छू सकती है: क्रेडाई

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल आवास बिक्री जो पिछले साल महामारी के कारण 7-8 प्रमुख शहरों में 40-50 प्रतिशत तक गिर गई थी, वह इस वर्ष फिर से वर्ष 2019 के स्तर को छू सकती है बशर्ते कि कोविड-19 की दूसरी लहर पर अंकुश लगाने के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू नहीं हो। रियल्टी कंपनियों के प्रमुख निकाय क्रेडाई ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन पटोदिया ने कहा कि वर्ष 2021 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान आवास बिक्री में वृद्धि हुई है और उम्मीद है कि अगले नौ महीनों में यह प्रवृत्ति जारी रहेगी।

उन्होंने कोविड-19 महामारी की दूसरी प्रमुख लहर पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इसके प्रभाव का आकलन करने में समय लगेगा।

इस वर्ष एक अप्रैल से क्रेडाई के अध्यक्ष का प्रभार संभालने वाले पटोदिया ने कहा, "हम कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को लेकर चिंतित हैं।"

देश भर में कोरोनोवायरस की नई लहर पर विचार करते हुए मौजूदा वर्ष के लिए परिदृश्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि नाइट फ्रैंक इंडिया के आंकड़ों के अनुसार जनवरी-मार्च तिमाही में आवास बिक्री में 44 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि बिक्री फिर से वर्ष 2019 के स्तर तक वापस लौटनी चाहिए, बशर्ते कि महामारी नियंत्रण में रहे और आर्थिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक न लगे, जैसा कि पिछले साल अप्रैल-मई के दौरान देखा गया था।

नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार, आवासीय संपत्तियों की बिक्री पिछले साल के 2,45,861 इकाइयों की तुलना में आठ शहरों में 2020 में 37 प्रतिशत घटकर 1,54,534 इकाई रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार