लाइव न्यूज़ :

होंडा जनवरी से वाहनों के दाम बढ़ाएगी: सूत्र

By भाषा | Updated: December 20, 2020 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली,20 दिसंबर जापान की वाहन कंपनी होंडा की अगले महीने से वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना है। कंपनी के डीलरों को इस बारे में सूचना दे दी गयी है।

वाहन कंपनी भारत में पूर्ण अनुषंगी होंडा कार्स इंडिया लि. (एचसीआईएल) के जरिये काम कर रही है। कंपनी काम्पैक्ट सेडान अमेज से लेकर महंगी एसयूवी सीआर-वी बेचती है।

अमेज की शुरूआती कीमत 6.17 लाख रुपये जबकि सीआरवी की 28.71 लाख (एक्स शोरूम) रुपये है।

कंपनी के एक डीलर ने इसकी पुष्टि की है और कहा कि वह जनवरी से वाहनों के दाम बढ़ा रही है। इसका कारण कच्चे माल की लागत और मुद्रा प्रभाव है।

डीलर के अनुसार वाहनों के मॉडल के हिसाब से दाम के बारे में सूचना कंपनी जनवरी की शुरूआत में देगी।

इस बारे में संपर्क किये जाने पर कंपनी के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। लेकिन इसके बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

कई वाहन कंपनियां पहले ही अगले महीने से विभिन्न मॉडल के दाम बढ़ाने की घोषणा की है।

पिछले सप्ताह रेनो इंडिया ने कहा कि वह जनवरी से सभी मॉडल के दाम में 28,000 रुपये तक की वृद्धि करेगी।

इसके अलावा, मारुति सुजुकी, फोर्ड इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा पहले ही कह चुकी है कि वे कच्चे माल और अन्य जिंसों की बढ़ी हुई लागत को कम करने के लिये अपने वाहनों के दाम जनवरी से बढ़ाएंगी।

दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटो कार्प ने भी कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिये अपने वाहनों के दाम में एक जनवरी, 2021 से 1,500 रुपये तक की वृद्धि की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट