लाइव न्यूज़ :

होंडा ने ग्रेटर नोएडा संयंत्र में उत्पादन रोका

By भाषा | Updated: December 19, 2020 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित संयंत्र में उत्पादन रोक दिया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जापान की होंडा मोटर कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाले इस संयंत्र की स्थापना 1997 में की गयी थी।

उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने अपनी कारों का उत्पादन यहां भले रोक दिया है। लेकिन उसका कॉरपोरेट मुख्यालय, कलपुर्जा विभाग और शोध एवं विकास (आरएंडडी) विभाग समेत अन्य कामकाज होता रहेगा।

हालांकि उत्पादन रोके जाने को लेकर कंपनी ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों ने कहा कि फिलहाल कंपनी अपनी संपूर्ण वाहन श्रृंखला के लिए राजस्थान के टापुकड़ा संयंत्र पर निर्भर करेगी।

होंडा कार्स ने इस साल की शुरुआत में इस संयंत्र से जुड़े लोगों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) पेश की थी, ताकि संयंत्र की उत्पादकता और क्षमता बढ़ायी जा सके।

ग्रेटर नोएडा संयंत्र में कंपनी सिटी, सीआर-वी और सिविक मॉडल का उत्पादन करती है। यहां सालाना एक लाख वाहन का उत्पादन हो सकता है। टापुकड़ा संयंत्र की क्षमता 1.8 लाख वाहन सालाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...