लाइव न्यूज़ :

होंडा कार्स ने ग्राहकों को सुगमता से कार ऋण उपलब्ध कराने को केनरा बैंक से करार किया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 13:58 IST

Open in App

होंडा कार्स इंडिया लि. (एचसीआईएल) ने अपने ग्राहकों को वाहन खरीदने के लिए वित्तपोषण की सुविधा उपलब्ध कराने को केनरा बैंक से हाथ मिलाया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इस भागीदारी के तहत केनरा बैंक से अमेज, सिटी, जैज और डब्ल्यूआर-वी मॉडलों की खरीद के लिए आसानी से कार ऋण उपलब्ध हो सकेगा। कंपनी ने कहा कि इस त्योहारी सीजन के लिए वाहन खरीदारी को और आकर्षक बनाने के लिए विशेष योजनाओं की भी पेशकश की गई है। एचसीआईएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक (विपणन एवं बिक्री) राजेश गोयल ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि केनरा बैंक के साथ गठजोड़ से हमारे ग्राहकों की त्योहारी सीजन के दौरान विविध वित्तपोषण की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।’’ केनरा बैंक के महाप्रबंधक (खुदरा खंड) आर पी जायसवाल ने कहा कि इस गठजोड़ के तहत ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दर, महिला ग्राहकों को रियायती ब्याज दर, न्यूनतम प्रोसेसिंग शुल्क और कुल मूल्य के 90 प्रतिशत तक के कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआरबीआई मौद्रिक नीतिः आपने किस बैंक से लिया होम या कार लोन?, इन बैंकों ने घटाई ब्याज दर, देखें लिस्ट

कारोबारCanara Bank 2024: 3905 करोड़ रुपये लाभ, केनरा बैंक से होम और कार लोन लिया है क्या?, 12 अगस्त से लगेंगे झटके, एमसीएलआर 9 प्रतिशत, जानें जेब पर कैसे होगा असर

कारोबारCanara-Axis Bank Net Profit: केनरा बैंक को 3905 और एक्सिस बैंक को 6035 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, जून तिमाही में अदाणी ग्रीन एनर्जी-नेस्ले इंडिया की बल्ले-बल्ले

भारतअर्श से फर्श तक पहुंचने की कहानी

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने दिया झटका, कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ाईं, ईएमआई में बढ़ोतरी, नई दरें 12 अगस्त से प्रभावी, जानें कितना होगा असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम