लाइव न्यूज़ :

जनवरी-अगस्त में एनसीआर में घरों की बिक्री 22 प्रतिशत घटी : प्रॉपइक्विटी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर डेटा एनालिटिक्स कंपनी प्रॉपइक्विटी के अनुसार इस साल जनवरी-अगस्त के दौरान दिल्ली-एनसीआर के संपत्ति बाजार में घरों की बिक्री 22 प्रतिशत गिरकर 16,846 इकाई रह गई, लेकिन नयी आपूर्ति 42 प्रतिशत बढ़कर 17,615 इकाई पर पहुंच गयी।

प्रॉपइक्विटी ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि शीर्ष सात शहरों में घरों की बिक्री जनवरी-अगस्त, 2021 में 17 प्रतिशत बढ़कर 1,99,243 इकाई हो गई। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 1,65,308 इकाई का रहा था। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि के दौरान इन सात शहरों में नयी पेशकश, जनवरी-अगस्त 2020 की 1,58,102 इकाइयों की तुलना में दो प्रतिशत गिरकर 1,54,246 इकाई हो गयी।

रिपोर्ट के अनुसार, "बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे में इस अवधि के दौरान घरों की बिक्री में क्रमशः 11 प्रतिशत, 27 प्रतिशत, 35 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 22 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी।"

प्रॉपइक्विटी ने कहा, "केवल कोलकाता और दिल्ली-एनसीआर में बिक्री में क्रमश: 11 प्रतिशत और 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।"

प्रॉपइक्विटी के प्रबंध निदेशक और संस्थापक समीर जसूजा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में, खासतौर पर जून के बाद से घरों की बिक्री में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा, "यह चलन 2021 में जारी रहेगा क्योंकि त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है, जो परंपरागत रूप से पूरे भारत में घर खरीदने का सबसे अच्छा समय रहता है। भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भी तेजी आयी है और हमें अक्टूबर में एक अरब खुराक का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा में और सुधार होगा।"

सभी शहरों में हैदराबाद में जनवरी-अगस्त 2021 के दौरान कुल बिक्री सबसे ज्यादा 35 प्रतिशत बढ़कर 25,716 इकाई हो गयी, जो एक साल पहले की अवधि में 16,645 इकाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...