लाइव न्यूज़ :

घरेलू बाजारों ने की वापसी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से अधिक चढ़ा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 3, 2018 14:49 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 70.55 अंक यानी 0.62 प्रतिशत मजबूत होकर पुन: 11300 अंक के पार 11315.25 अंक पर पहुंच गया।

Open in App

मुंबई, तीन अगस्त (भाषा) ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील रीयल्टी, वाहन और बैंकिंग शेयरों में चौतरफा खरीदारी से आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स वापसी करता हुआ 250 अंक से अधिक मजबूत हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 253.38 अंक यानी 0.68 प्रतिशत मजबूत होकर 37,418.54 अंक पर रहा।

रीयल्टी, वाहन, बैंक, स्वास्थ्य, ढांचागत संरचना, विद्युत, तेल एवं गैस, सार्वजनिक कंपनियां तथा धातु समूहों की अगुवाई में सारे समूह एक प्रतिशत तक की बढ़त में रहे।

पिछले दो कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 441.42 अंक टूटा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 70.55 अंक यानी 0.62 प्रतिशत मजबूत होकर पुन: 11300 अंक के पार 11315.25 अंक पर पहुंच गया।

कोटक बैंक, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, यस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, पावर ग्रिड, वेदांता, टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, कोल इंडिया, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील के शेयर दो प्रतिशत तक चढ़ गये।

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले दिवस विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 639.87 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशक भी 340.30 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे।

विदेशी बाजारों में एशियाई बाजार मिश्रित रहे। शुरुआती कारोबार में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.08 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.32 प्रतिशत की बढ़त में रहे। हालांकि हांग कांग का हैंग सेंग 0.22 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज कल 0.03 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :सेंसेक्समुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो