लाइव न्यूज़ :

होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी के आईपीओ को अंतिम दिन 26.57 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन सोमवार को खबर लिखे जाने तक 26.57 गुना अभिदान मिला था।

इस आईपीओ में 21 जनवरी को पहले दिन ही पूर्ण अभिदान प्राप्त हो गया था।

आईपीओ के तहत योग्य संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 52.63 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 38.82 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 6.43 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 1,153.71 करोड़ रुपये के शेयरों की पेशकश की गई थी, जिसमें 265 करोड़ रुपये के नए शेयर और 888.7 करोड़ रुपये के शेयर बाजार मंच के जरिए बिक्री की प्रस्तुति (ओएफएस) के तहत बिक्री के लिए पेश किए गए थे।

बोली के लिए मूल्य का का दायरा 517-518 प्रति शेयर तय किया गया था।

आवास वित्त पोषण कंपनी ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 346 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार