लाइव न्यूज़ :

एचएमएसआई की बिक्री जुलाई में 20 प्रतिशत बढ़कर 3,85,533 इकाई हुई

By भाषा | Updated: August 3, 2021 11:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि जुलाई में उसकी कुल बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 3,85,533 इकाई हो गई।

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 3,21,583 इकाई की बिक्री की थी।

एचएमएसआई की घरेलू बिक्री 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले महीने 3,40,133 इकाई रही, जो जुलाई 2020 में 3,09,332 इकाई थी।

एचएमएसआई के निदेशक (बिक्री और विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने एक बयान में कहा, ‘‘बाजार की स्थिति पर नजर रखते हुए धीरे-धीरे उत्पादन में बढ़ोतरी से होंडा की बिक्री जुलाई महीने में चार लाख इकाई के करीब पहुंच गई।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमारे अधिकांश डीलर नेटवर्क ने देश भर में परिचालन फिर से शुरू कर दिया है। स्कूटर के बाद मोटरसाइकिलों के लिए पूछताछ में तेज वृद्धि देखी जा रही है। अच्छे मानसून, निजी वाहनों की बढ़ती मांग और आगामी त्योहारी मौसम के कारण बाजार में तेज सुधार की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर