लाइव न्यूज़ :

एचएमएसआई ने उत्पादन शुरू किया, वितरकों के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया (एचएमएसआई) ने शनिवार को कहा कि उसने भारत में अपने विनिर्माण संयंत्रों में उत्पादन बहाल कर दिया है।

प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी के देश में तीन उत्पादन संयंत्र हैं जिनमें मानेसर (हरियाणा), तापुकारा (राजस्थान) और विथलापुर (गुजरात) के संयंत्र शामिल हैं।

कंपनी ने पूर्ण लॉकडाउन से प्रभावित हुए अपने अधिकृत वितरकों के लिए वित्तीय मदद की भी घोषणा की।

पहल के तहत कंपनी 30 दिन या उससे ज्यादा समय से पूर्ण लॉकडाउन का सामना कर रहे अपने वितरकों की इन्वेंटरी के पूरे ब्याज का खर्च वहन करेगी।

कंपनी के प्रेसीडेंट और सीईओ अत्सुथी ओगाता ने एक बयान में कहा, "हम संबंधित राज्य सरकारों के सभी कोविड-19 अनुपालन एवं लॉकडाउन दिशानिर्देशों का पालन करते हुए धीरे-धीरे उत्पादन का काम बहाल कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हालांकि देश में चीजों के ठीक होने के संकेत दिख रहे हैं, हम स्थिति की करीब से निगरानी करते रहेंगे और अपने सभी हितधारकों की सुरक्षा एवं भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहे हैं।"

कंपनी के निदेशक (बिक्री और विपणन) वाई एस गुलेरिया ने वितरक समुदाय को दी जाने वाली मदद को लेकर कहा कि मुश्किल के इस समय में कंपनी अग्र सक्रियता के साथ अपने वितरकों को वित्तीय मदद दे रही है।

गुलेरिया ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कंपनी के 30 दिन या उससे ज्यादा समय से पूर्ण लॉकडाउन का सामना कर रहे अपने वितरकों की इन्वेंटरी के पूरे ब्याज का खर्च वहन करने से उनकी तत्काल भविष्य में कारोबार जारी रखने से जुड़ी चिंताएं कम करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल