लाइव न्यूज़ :

एचएमडी ग्लोबल की नजर भारत से निर्यात करने पर

By भाषा | Updated: November 26, 2020 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर नोकिया ब्रांड मोबाइल की बिक्री करने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल भारत को अपने निर्यात के लिए केंद्र बनाने पर विचार कर रही है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत उसके कारोबार का मुख्य केंद्र है और वह यहां से निर्यात करने की संभावनाओं को भी तलाश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में 10,399 रुपये कीमत वाला नोकिया 2.4 पेश किया है।

एचएमडी ग्लोबल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कई मौलिक डिजाइन विनिर्माताओं (ओडीएम) और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण समाधान (ईएमएस) देने वालों के साथ काम कर रही है। ताकि फीचर और स्मार्टफोन की घरेलू मांग पूरी की जा सके।

कंपनी के उपाध्यक्ष सनमीत सिंह कोचर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ भारत में हम कई ओडीएम और ईएमएस के साथ काम करते हैं। भारत में बेचे जाने वाले हमारे सभी फोन अब 100 प्रतिशत भारत में निर्मित हैं। इनकी डिजाइनिंग फिनलैंड में होती है। भारत में बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफोन और फीचर फोन यहीं विनिर्मित किए जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने कलपुर्जों और उपकरणों को लेकर पूरी आपूर्ति श्रृंखला भी तैयार की है।

कोचर ने कहा, ‘‘ हम इस बात का आकलन कर रहे हैं कि भारत किस तरह ना सिर्फ घरेलू मांग को पूरा करने बल्कि निर्यात के लिए भी हमारा मुख्य स्रोत केंद्र बन सकता है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने स्वयं सरकार की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लिए आवदेन नहीं किया है। लेकिन उसके कुछ सहयोगियों को इसके तहत मंजूरी मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?