लाइव न्यूज़ :

नवंबर में नियुक्ति गतिविधियां पिछले महीने की तुलना में स्थिर: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:18 IST

Open in App

मुंबई, 20 दिसंबर आर्थिक गतिविधियों में सुधार के बावजूद नवंबर में नियुक्ति गतिविधियां पिछले महीने की तुलना में स्थिर रही। हालांकि मझोले शहरों (टियर-II) में इसमें सकारात्मक रुख देखा गया। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

मॉन्स्टर एम्प्लॉयमेंट इंडेक्स के अनुसार अक्टूबर की तुलना में इस साल नवंबर में नौकरी संबंधी गतिविधियां स्थिर रही।

रिपोर्ट में कहा गया कि उद्योगों में भर्ती की मांग नवंबर के दौरान सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ गई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद आर्थिक गतिविधियों में तेजी से इसमें वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों के वापस कार्यालयों से काम करने में लगातार बढ़ोतरी के साथ कार्यालय उपकरण/स्वचालन (21 फीसदी) उद्योग की नौकरी गतिविधियों में इससे पिछले महीने की तुलना में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है।

वही खुदरा, बैंकिंग/वित्तीय सेवाएं, बीमा, शिक्षा, लॉजिस्टिक, कुरियर/माल ढुलाई/परिवहन जैसे उद्योग में नौकरी से जुडी गतिविधियां नवंबर के दौरान स्थिर रही और इसमें धीमी वृद्धि देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां