लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा की मुख्य बातें

By भाषा | Updated: October 8, 2021 13:20 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा के मुख्य पहलू इस प्रकार हैं।

.. रेपो दर लगातार आठवीं बार चार प्रतिशत पर कायम।

...रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत पर यथावत।

...सीमांत स्थायी सुविधा और बैंक दर भी 4.25 प्रतिशत पर यथावत।

....2021-22 के लिए 9.5 प्रतिशत का वृद्धि दर का अनुमान कायम।

....2022-23 की पहली तिमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 17.2 प्रतिशत रहने का अनुमान।

...खुदरा मुद्रास्फीति वित्त वर्ष के अंत तक 5.3 प्रतिशत रहने का अनुमान। पहले इसके 5.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।

....आगे चलकर कई कारक खाद्य वस्तुओं की कीमतों के मोर्चे पर राहत देंगे।

...रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने मार्च, 2020 से महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 100 से अधिक उपाय किए।

...आर्थिक पुनरुद्धार की प्रक्रिया को समर्थन के लिए रिजर्व बैंक प्रणाली में पर्याप्त नकदी बनाए रखेगा।

....आईएमपीएस के जरिये प्रति लेनदेन की सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया गया।

....नियामकीय सैंडबॉक्स योजना के तहत वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम पर एक और समूह पेश किया जाएगा।

.....गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में आंतरिक लोकपाल प्रणाली शुरू होगी।

...अगली मौद्रिक समीक्षा बैठक छह से आठ दिसंबर के बीच होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर