लाइव न्यूज़ :

हीरो इलेक्ट्रिक ने एक लाख चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए ‘चार्जर’ से हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर हीरो इलेक्ट्रिक ने तीन साल में देशभर में एक लाख चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए बेंगलुरु की ईवी चार्जिंग स्टार्टअप ‘चार्जर’ से हाथ मिलाया है।

इस भागीदारी के पहले साल में चार्जर देश के शीर्ष 30 शहरों में 10,000 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी।

देश की प्रमुख दोपहिया कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि स्टार्टअप कंपनी चार्जर हीरो इलेक्ट्रिक की डीलरशिप में किराना चार्जर लगाएगी। इससे उपभोक्ता सुगमता से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकेंगे।

हीरो इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सोहिंदर गिल ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि देश में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र के विकास के लिए एक तेजतर्रार और बेहतर ढांचागत नेटवर्क जरूरी है। इस भागीदारी से देश में ईवी की वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा और उपभोक्ताओं को आसानी से अपनी वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिल पाएगी। इस भागीदारी के तहत चार्जर द्वारा लगाए गए चार्जिंग स्टेशनों पर स्लॉट की बुकिंग और भुगतान का एकीकरण किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए कंपनी चार्जिंग ढांचे के विस्तार पर काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां