लाइव न्यूज़ :

भारी उद्योग मंत्री ने बेंगलुरु में भेल संयंत्र में अत्याधुनिक डाटा केंद्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली 09 सितंबर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने बेंगलुरु में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) के इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन (ईडीएन) में एक अत्याधुनिक डाटा केंद्र का उद्घाटन किया है।

एक बयान में कहा गया कि भारत के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उत्सव का जश्न मनाने और बीएचईएल की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में एक कदम के रूप इस नए डाटा केंद्र का उद्घाटन किया गया है।

इसमें बीएचईएल की सभी तीन इकाइयां सौर कारोबार प्रभाग (एसबीडी), औद्योगिक प्रणाली समूह (आईएसजी) और ईडीएन शामिल हैं।

इन तीन इकाइयों को एक साथ और एक ही जगह पर लाया गया है, जिससे आईटी बुनियादी ढांचे का अनुकूलन, बेहतर डाटा सुरक्षा और परिचालन लागत में कमी आएगी।

बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने भेल के इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन में एक अत्याधुनिक डाटा केंद्र का उद्घाटन किया।’’

भेल के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह नया डाटा केंद्र आज के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में उच्च समाधान प्रदान करेगा।

उन्होंने भेल द्वारा विकसित रिमोट मॉनिटरिंग एंड डायग्नोस्टिक सिस्टम (आरएमडीएस) की भी सराहना की, जिसे सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम के रूप में विकसित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव