लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी ने त्योहारी मौसम के लिए ऑफर शुरू किए, 6.7% से शुरू होगा गृह ऋण

By भाषा | Updated: September 21, 2021 12:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर देश के सबसे बड़े मॉर्गेज ऋणदाता एचडीएफसी ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जैसे प्रतिद्वंदियों की तर्ज पर एक त्योहारी ऑफर की घोषणा की, जिसमें 6.70 प्रतिशत से शुरू होने वाला गृह ऋण शामिल है।

पिछले हफ्ते, एसबीआई ने त्योहारी बोनस के हिस्से के रूप में अपने ऑफर के तहत 6.70 प्रतिशत की रियायती गृह ऋण दर की पेशकश की थी। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे अन्य ऋणदाताओं ने भी इसी तरह के ऑफर पेश किए।

एचडीएफसी लि. की प्रबंध निदेशक रेणु सूद कर्नाड ने कहा, "आज घर पहले की तुलना में कहीं अधिक किफायती है। पिछले कुछ वर्षों में, संपत्ति की कीमतें देश भर के प्रमुख इलाकों में कमोबेश एक जैसी रही हैं, जबकि आय का स्तर बढ़ा है।"

उन्होंने कहा कि ब्याज की रिकॉर्ड कम दरें, पीएमएवाई (प्रधानमंत्री आवास योजना) के तहत सब्सिडी और कर लाभ से भी मदद मिली है।

एचडीएफसी ने कहा कि उत्सव योजना के तहत "ग्राहक 20 सितंबर, 2021 से प्रभावी 6.70 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होने वाले एचडीएफसी गृह ऋण का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर ऋण राशि या रोजगार श्रेणी के इतर सभी नए ऋण आवेदनों पर लागू होगा।"

एचडीएफसी का 6.70 प्रतिशत का विशेष उत्सव ऑफर सभी ऋण स्लैब, और 800 एवं उससे अधिक के क्रेडिट स्कोर वाले सभी ग्राहकों के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार