लाइव न्यूज़ :

एक घंटा बंद रही एचडीएफसी बैंक की मोबाइल ऐप

By भाषा | Updated: June 15, 2021 14:54 IST

Open in App

मुंबई, 15 जून निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक की मोबाइल बैंकिंग ऐप मंगलवार को करीब एक घंटे तक बंद रही। इसकी वजह पता नहीं लगी है। अपने नेटवर्क में समस्याओं की वजह से एचडीएफसी बैंक नियामकीय निगरानी में है।

मुंबई मु ख्यालय वाले बैंक ने कहा कि मंगलवार को सुबह करीब एक घंटे तक यह मुद्दा बना रहा है। इस मुद्दे को एक घंटे में सुलझा लिया गया है। बैंक ने अपने ग्राहकों से इस दौरान लेनदेन के लिए नेट बैंकिंग के विकल्प का इस्तेमाल करने को कहा।

एचडीएफसी बैंक के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख राजीव बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘मोबाइल बैंकिंग ऐप पर हमें कुछ दिक्कतें आ रही हैं। हम प्राथमिकता के आधार पर इसे देख रहे हैं। आगे की स्थिति की जल्द जानकारी दी जाएगी।’’

बनर्जी ने ग्राहकों से आग्रह किया कि वे इस दौरान अंतरिम व्यवस्था के रूप में लेनदेन के लिए नेट बैंकिंग के विकल्प का इस्तेमाल करें।

एक घंटे बाद बनर्जी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है और ग्राहक मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यहां उल्लेखनीय है कि नेटवर्क में गड़बड़ी के तीन मामलों के बाद रिजर्व बैंक ने दिसंबर, 2020 में एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसके द्वारा नए क्रेडिट कार्डों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड बाजार का सबसे बड़ा खिलाड़ी है।

केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी बैंक से कहा था कि वह अपनी प्रणाली में सुधार करे उसके बाद उसपर से अंकुश हटाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव