लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने गन्ने का दाम 12 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 22:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ सितंबर हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को गन्ने की कीमत 12 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 362 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया। यह दाम वर्ष 2021-22 पेराई सत्र के लिए घोषित किया गया है जो कि पड़ोसी राज्य पंजाब के 360 रुपये से अधिक है।

राज्य के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने यहां कहा, ‘‘देश में गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत हरियाणा में उपलब्ध कराई जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय दृष्टिकोण रखते हुए, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गन्ने की कीमत बढ़ाकर 362 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है, जो पिछले सत्र की तुलना में 12 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि है।”

दलाल ने कहा कि गन्ने का बढ़ा हुआ भाव न सिर्फ पंजाब के 360 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा है, बल्कि पूरे देश में सबसे ज्यादा दाम बन गया है।

मंत्री ने कहा कि नारायणगढ़ की एक चीनी मिल को छोड़कर सभी चीनी मिलों का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।

दलाल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से फसल खरीद कर उनके खातों में सीधा भुगतान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा से ज्यादा किसान हितैषी नीतियां किसी पड़ोसी राज्य में नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव