लाइव न्यूज़ :

हरियाणा ने विमान ईंधन पर लागू वैट में की कटौती

By भाषा | Updated: November 28, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर हरियाणा ने विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन पर लागू मूल्य-वर्द्धित कर (वैट) में कटौती कर एक प्रतिशत कर दिया है।

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कई ट्वीट कर हरियाणा सरकार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार का यह कदम अन्य राज्यों के समक्ष एक उदाहरण पेश करेगा।

सिंधिया ने अपने ट्वीट में कहा कि विमान ईंधन पर वैट की दर को एक प्रतिशत करने से हरियाणा में हवाई संपर्क एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही हरियाणा कर दरों में कटौती करने वाले अंडमान एवं निकोबार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा की कतार में शामिल हो गया है।

नागर विमानन मंत्री लगातार राज्यों से विमान ईंधन पर कर की दर में कटौती का अनुरोध करते रहे हैं। किसी भी एयरलाइन की परिचालन लागत का एक बड़ा हिस्सा विमान ईंधन का होता है।

इसके पहले गत 18 नवंबर को सिंधिया ने कहा था कि सात राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश विमान ईंधन पर वैट की दर में कटौती कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?