लाइव न्यूज़ :

‘हेल्दी मोड’ नया फीचर शुरू, त्योहार में जोमैटो ने किया लॉन्च, जानें कैसे करें यूज और खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2025 11:44 IST

फीचर मेट्रो शहरों में, खास तौर पर 18 से 45 साल के उपयोगकर्ताओं के बीच स्वस्थ भोजन विकल्पों की बढ़ती मांग के मद्देनजर पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) प्रौद्योगिकी का सहारा लिया है।जोमैटो ने ऐप पर प्रत्येक व्यंजन के लिए ‘हेल्दी स्कोर’ फीचर उपलब्ध कराया है।हेल्दी मोड फीचर गुरुग्राम में उपलब्ध है और हम तेजी से इसका विस्तार करेंगे।

नई दिल्लीः जोमैटो ने अपने ऐप के जरिये पौष्टिक भोजन ऑर्डर करने में उपयोगकर्ताओं की मदद करने के लिए ‘हेल्दी मोड’ नाम का नया फीचर पेश किया है। मशहूर फूड डिलीवरी ऐप ने सोमवार को यह जानकारी दी। जोमैटो ने एक बयान में बताया कि ‘हेल्दी मोड’ फीचर फिलहाल गुरुग्राम में उपलब्ध कराया गया है और जल्द ही इसका विस्तार अन्य बाजारों में भी करने की योजना है। बयान में कहा गया है कि यह फीचर मेट्रो शहरों में, खास तौर पर 18 से 45 साल के उपयोगकर्ताओं के बीच स्वस्थ भोजन विकल्पों की बढ़ती मांग के मद्देनजर पेश किया गया है।

इसमें कहा गया है कि जोमैटो ने व्यंजनों का विस्तृत पोषण विवरण तैयार करने में ऐप से जुड़े होटल-रेस्तरां की मदद के लिए उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) प्रौद्योगिकी का सहारा लिया है। बयान के मुताबिक, जोमैटो ने ऐप पर प्रत्येक व्यंजन के लिए ‘हेल्दी स्कोर’ फीचर उपलब्ध कराया है,

ताकि होटल-रेस्तरां की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर उन्हें ‘कम पोषक’ से ‘बेहद पोषक’ श्रेणी में रैंकिंग दी जा सके। ‘इटर्नल’ के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हेल्दी मोड फीचर गुरुग्राम में उपलब्ध है और हम तेजी से इसका विस्तार करेंगे।

इसे आजमाएं, आंकें और हमें बताएं कि यह कहां उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा है। क्योंकि यह तो बस शुरुआत है। और पहली बार मुझे लग रहा है कि हम सही मायने में अपने ‘ज्यादा लोगों के लिए बेहतर भोजन’ मिशन के और करीब पहुंच रहे हैं।” ‘इटर्नल’ के पास जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर सहित अन्य ऐप का मलिकाना हक है। 

टॅग्स :जोमैटोNCRगुरुग्रामदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?