लाइव न्यूज़ :

गुजरात के सार्वजनिक उपक्रम ने 'सरदार' शब्द के ट्रेडमार्क अधिकार का मुकदमा जीता

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन नवंबर गुजरात में सार्वजनिक क्षेत्र की एक इकाई ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द ‘सरदार’ के ट्रेडमार्क अधिकार को एक निजी कंपनी के खिलाफ कानूनी जीत दर्ज करके हासिल कर लिया है। निजी क्षेत्र की कंपनी ने अपने उत्पादों के लिए इसका उपयोग नहीं करने पर सहमति व्यक्त की है।

गुजरात राज्य उर्वरक और रसायन लिमिटेड (जीएसएफसी) ने इंडियन एग्रो केमिकल्स के खिलाफ एक ट्रेडमार्क मुकदमा दायर किया था। याचिका में अहमदाबाद स्थित कंपनी को उसके ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने से रोकने का अनुरोध किया गया था। कंपनी ने अपने एक उत्पाद पर ‘सरदार सेवन स्टार’ लेबल का उपयोग किया था।

अहमदाबाद में एक वाणिज्यिक अदालत के विशेष न्यायाधीश ने हाल ही में निजी कंपनी द्वारा यह कहने के बाद इस याचिका का निपटारा कर दिया कि उसने ‘सरदार’ शब्द को ‘सरकार’ और ‘सेवन स्टार’ को ‘7 स्टार’ शब्द के साथ बदल दिया है।

कंपनी ने आगे कहा कि उसने आगे विवाद से बचने के लिए ‘सरकार’ शब्द का भी इस्तेमाल बंद कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार