लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की वजह से मांग घटने के बीच पेन निर्माताओं को जीएसटी की समस्या

By भाषा | Updated: December 2, 2020 16:07 IST

Open in App

कोलकाता, दो दिसंबर करीब 2,000 करोड़ रुपये का लेखन सामान या पेन उद्योग को कोविड-19 महामारी के कारण मांग की कमी के साथ-साथ कराधान संबंधी मुद्दों की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। महामारी के कारण अधिकांश शिक्षण संस्थानों के बंद होने से मांग में कमी आई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

पेन निर्माताओं ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड से संपर्क किया है, जिसमें उनकी ओर से आरोप लगाया गया है कि इस उत्पाद पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है, लेकिन कुछ अधिकारी अधिसूचनाओं की गलत व्याख्या करते हुए पेन के कैप, क्लिप और रिफिल जैसे सामानों पर 18 प्रतिशत कर लगा रहे हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि मौजूदा अधिसूचनाएं पेन और उसके अन्य सामानों के बीच कर में कोई भेदभाव नहीं करती हैं।

कलकत्ता पेन मैन्युफैक्चरर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश जालान ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘गलत व्याख्या का मसला वर्ष 2020 के शुरुआती दिनों में सामने आया लेकिन महामारी के दौरान यह समस्या और बढ़ गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उद्योग की मांग में 50 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है क्योंकि शिक्षण संस्थान बंद हैं और ‘घर से काम’ करने की अवधारणा को लोग चुन रहे हैं।’’

पेन उद्योग की ओर से अखिल भारतीय व्यापर मंडल महासंघ के सचिव वी के बंसल ने कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड को एक ज्ञापन दिया गया है, जिसमें उससे अनुरोध किया गया है कि वे अपने सभी क्षेत्रीय आयुक्त कार्यालयों को अधिसूचना के अनुसार कर लगाने की सलाह दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...