लाइव न्यूज़ :

GST Pollution Tax: डीजल इंजन वाहनों पर 10% अतिरिक्त जीएसटी लगाने का प्रस्ताव, गडकरी ने ऑटोमोबाइल उद्योग को चेतावनी दी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 12, 2023 12:53 IST

GST Pollution Tax: परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने डीजल वाहनों पर प्रदूषण कर के रूप में 10 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी लगाने का प्रस्ताव रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त जीएसटी प्रदूषण कर के रूप में होगा।नितिन गडकरी ने ऑटोमोबाइल उद्योग को चेतावनी दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर इस मुद्दे पर बात रखूंगा। 

नई दिल्लीः नई दिल्ली में 63वें SIAM वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि डीजल इंजन वाहनों पर 10% अतिरिक्त जीएसटी लगाने का प्रस्ताव रखा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर इस मुद्दे पर बात रखूंगा। उम्मीद है कि वह आज यह प्रस्ताव वित्त मंत्री को सौंप देंगे। अतिरिक्त जीएसटी प्रदूषण कर के रूप में होगा।

नितिन गडकरी ने ऑटोमोबाइल उद्योग को चेतावनी दी है। उद्योग से अनुरोध है कि डीजल वाहनों का उत्पादन कम करें अन्यथा अतिरिक्त कर लगाना आवश्यक होगा। गडकरी ने उल्लेख किया कि उन्होंने एक पत्र का मसौदा तैयार किया है। जल्द ही डीजल को अलविदा कहें, नहीं तो हम इतना टैक्स बढ़ा देंगे कि आपके लिए इन वाहनों को बेचना मुश्किल हो जाएगा।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा आज नई दिल्ली में एक सम्मेलन में बोलते हुए 10% जीएसटी बढ़ोतरी के प्रस्ताव के बाद डीजल कारों की कीमत बढ़ सकती है। केंद्रीय मंत्री ने कार निर्माताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि टैक्स बढ़ने के बाद डीजल वाहनों को बेचना 'मुश्किल' हो जाएगा।

मंत्री ने कहा कि प्रदूषण के लिए अतिरिक्त 10% टैक्स लगाया जाएगा और इस कदम को डीजल वाहनों की संख्या को सीमित करने और बदले में भारतीय सड़कों पर अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरूआत की सुविधा के रूप में देखा जा रहा है। गडकरी की टिप्पणी के बाद टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अशोक लीलैंड के शेयर 2.5% से 4% के बीच गिर गए।

टॅग्स :नितिन गडकरीNirmal Sitharamanडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्साइज ड्यूटी में कमी वाले फ़ैसले को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सराहा

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से फिलहाल महंगाई में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: दिल्ली, मुंबई से लेकर जयपुर तक, जानें आज पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?