लाइव न्यूज़ :

ताजा सर्वे में दावा: GST, नोटबंदी के कारण कारोबार और नौकरी में आई गिरावट

By स्वाति सिंह | Updated: December 17, 2018 09:48 IST

एआईएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक व्यापार में 43 प्रतिशत की कमी दर्ज कराई गई है। बता दें कि एआईएमओ विनिर्माण से जुड़े लगभग 3 लाख से ज्यादा छोटे और मध्यम और बड़े पैमानों पर उद्योग का प्रतिनिधित्व करता है। 

Open in App

माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राजेज (एमएसएमई) के मुताबिक साल 2014 से लगातार नौकरी में कमी और प्रॉफिट में गिरावट दर्ज की गई है। इसके पीछे नोटबंदी और जीएसटी बताया गया है। इस बात की जानकरी आल इंडिया मैनुफेक्चर आर्गेनाईजेशन (एआईएमओ ) ने अपने सर्वे में दी है। 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एआईएमओ ने लगभग 34,700 लोगों का सर्वे सैंपल कराया था। इसके मुताबिक साल 2014 के मुकाबले विनिर्माण कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। एआईएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक व्यापार में 43 प्रतिशत की कमी दर्ज कराई गई है। बता दें कि एआईएमओ विनिर्माण से जुड़े लगभग 3 लाख से ज्यादा छोटे और मध्यम और बड़े पैमानों पर उद्योग का प्रतिनिधित्व करता है। 

माइक्रो-सेगमेंट में 32 प्रतिशत से नौकरी की कमी आई है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सर्वे के मुताबिक एआईएमओ ने एमएसएमई की हालत को देखते हुए लाल झंडे दिखाए हैं। इसके साथ ही इस मामले को गंभीरता के साथ ध्यान देने को कहा है।

एआईएमओ के अध्यक्ष ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि साल 2015-16 में नई सरकार के आने के बाद कारोबार में वृद्धि देखी गई थी। लेकिन इसके बाद नोटबंदी की वजह से कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, जीएसटी के कारण व्यापार और भी खराब हुआ है। गौरतलब है कि एआईएमओ ने 34,700 लोगों का सर्वे कराया था। इनमें पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक, महारास्ट्र, हैदराबाद, असम, पश्चिम बंगाल और केरल के लोग हैं।

टॅग्स :नोटबंदीसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबारउपभोक्ता बाजार रिपोर्ट 2026ः नए साल में भारत होगा सबसे आशावादी बाजार

कारोबारचुनौतियों के बावजूद उम्मीद से अधिक है देश की विकास दर

कारोबार'ट्रंप टैरिफ' के बावजूद FY26 की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़कर 8.2% हुई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित