लाइव न्यूज़ :

जीएसटी परिषद की बैठक कल, कोविड-19 से संबंधित सामान पर कर कटौती एजेंडा में

By भाषा | Updated: June 11, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को जीएसटी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इस बैठक में कोविड-19 से संबंधित जरूरी सामान तथा ब्लैक फंगस की दवा पर कर कटौती पर विचार किया जाएगा।

यह जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक होगी। बैठक में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यों तथा संघ शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

परिषद की बैठक में मेघालय के उपमुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अगुवाई वाले मंत्री समूह की कोविड-19 राहत सामान मसलन मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, पल्स ऑक्सिमीटर, हैंड सैनेटाइजर और वेंटिलेटर आदि पर जीएसटी दर में रियायतों संबंधी रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा मंत्री समूह ने टीका, दवाओं और संक्रमण का पता लगाने की परीक्षण किट पर भी जीएसटी से रियायत पर विचार किया है और अपने सुझाव दिये हैं। इस पर भी बैठक में विचार किया जायेगा।

समझा जाता है कि मंत्री समूह में शामिल कई राज्यों के वित्त मंत्रियों ने कोविड-19 के इलाज में काम आने वाली सामग्री पर कर कटौती की वकालत की है।

मंत्री समूह के सदस्य उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को कहा था कि राज्य कोविड-19 से संबंधित सामान पर कर कटौती के पक्ष में है।

जीएसटी परिषद की पिछली बैठक 28 मई को हुई थी जिसमें कोविड- 19 टीके और चिकित्सा सामग्री की दरों में बदलाव नही किया गया था। उस समय भाजपा और विपक्ष शासित राज्यों में इस बात को लेकर मतभेद उभरे थे कि क्या कर कटौती का लाभ आम लोगों तक पहुंच पाएगा। कोविड-19 से संबंधित आवश्यक सामान पर दरों का सुझाव देने के लिए मंत्री समूह का गठन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना