लाइव न्यूज़ :

जुलाई में जीएसटी संग्रह 33 प्रतिशत बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 1, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 33 प्रतिशत बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

जुलाई के जीएसटी राजस्व के आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार तेजी से हो रहा है।

जुलाई, 2020 में जीएसटी संग्रह 87,422 करोड़ रुपये रहा था। इससे पिछले महीने यानी जून, 2021 में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से कम यानी 92,849 करोड़ रुपये रहा था।

यह चालू वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह का दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे पहले अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई, 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,16,393 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 22,197 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 28,541 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 57,864 करोड़ रुपये (इनमें से 27,900 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए) तथा उपकर 7,790 करोड़ रुपये (815 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए) रहा।

जुलाई, 2021 में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक साल पहले के इसी महीने से 33 प्रतिशत अधिक रहा। इसमें एक से 31 जुलाई तक दायर किए गए जीएसटी रिटर्न के अलावा इसी अवधि के आईजीएसटी तथा वस्तुओं के आयात पर जुटाया गया उपकर शामिल है।

समीक्षाधीन महीने में वस्तुओं के आयात से राजस्व पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक रहा। वहीं घरेलू लेनदेन से संग्रह (सेवाओं के आयात सहित) 32 प्रतिशत ऊंचा रहा।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि लगातार आठ माह तक जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था। उसके बाद जून, 2021 में यह घटकर इससे नीचे आ गया। इसकी वजह जून के संग्रह का मई के लेनदेन से संबंध था।

मई, 2021 के दौरान कोविड-19 की वजह से ज्यादातर राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ था।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित अंकुशों में ढील के साथ जुलाई का जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक बार फिर एक लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया। इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार तेजी से हो रहा है।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.41 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था, लेकिन मई में महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के साथ यह घटकर 1.02 लाख करोड़ रुपये रह गया। जून में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा और घटकर एक लाख करोड़ रुपये से नीचे 92,849 करोड़ रुपये पर आ गया।

डेलॉयट इंडिया के वरिष्ठ निदेशक एम एस मणि ने कहा कि संग्रह में जबर्दस्त बढ़ोतरी से पता चलता है कि जून में आर्थिक गतिविधियां सुधरी हैं। इससे आगामी महीनों में संग्रह और बेहतर रहने की उम्मीद है।

शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी के भागीदार रजत बोस ने कहा कि जून में आर्थिक गतिविधियों के रफ्तार पकड़ने की वजह से संग्रह में सुधार आया है। यदि देश तीसरी लहर से खुद को बचा पाता है, तो जीएसटी संग्रह में और बढ़ोतरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार