लाइव न्यूज़ :

ग्रोव 175 करोड़ रुपये में इंडियाबुल्स म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण करेगी

By भाषा | Updated: May 11, 2021 23:26 IST

Open in App

मुंबई, 11 मई वित्त प्रौद्योगिकी कंपनियों (फिनटेक) को संपत्ति प्रबंधन कंपनियों का स्वामित्व रखने की अनुमति मिलने के बाद इस तरह के पहले सौदे में, मंगलवार को ऑनलाइन निवेश मंच ग्रोव ने 175 करोड़ रुपये में इंडियाबुल्स म्यूचुअल फंड का पूर्ण रूप से अधिग्रहण करने की घोषणा की।

ग्रोव के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी ललित केशरे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी को एकदम आरंभ से व्यवसाय खड़ा करने में काफी समय लगता है। इंडियाबुल्स एसेट मैनेजमेंट कंपनी (आईबीएएमसी) और ट्रस्टी कंपनी का अधिग्रहण भी परिचालन टीम को उसकी यात्रा के दौरान मिली सीख से संभव हुआ है।

एक बयान में कहा गया है कि मूल कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस पहले की तरह वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (पीएमएस) कारोबार चलाना जारी रखेगी। इसमें कहा गया है कि इन दो व्यवसायों को आईबीएएमसी से अलग किया जायेगा।

पूंजी बाजार नियामक सेबी द्वारा फिनटेक फर्मों को म्यूचुअल फंड कारोबार में प्रवेश करने की अनुमति देने के महीनों बाद अधिग्रहण की यह घोषणा हुई है। ऐसी खबर है कि अन्य फिनटेक भी इस व्यवसाय में प्रवेश करने की कोशिश कर रही हैं।

इंडियाबुल्स म्यूचुअल फंड के पास मार्च 2021 तक 663.68 करोड़ रुपये के तिमाही औसत आस्ति प्रबंधन के साथ 13 फंड हैं, जो दिसंबर 2020 के 921.33 करोड़ रुपये के फंड से कम है।

साझा कोष की बिक्री से मूल कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की वित्तीय स्थिति को मदद मिलेगी।

ग्रोव के करीब 1.5 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं जो इस मंच का उपयोग साझा कोष, शेयर और एक्सचेंज से कारोबार किये जाने वाले फंड (ईटीएफ) में निवेश करने के लिए करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट