लाइव न्यूज़ :

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने उर्वरक कारोबार इंडोरामा कॉरपोरेशन को 2,649 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 12, 2020 23:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने बृहस्पतिवार को अपना उर्वरक कारोबार इंडोरामा कॉरपोरेशन को 2,649 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा की।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को कंपनी के उर्वरक कारोबार इंडो गल्फ फर्टिलाइजर्स बेचने को मंजूरी दे दी। यह कारोबार सिंगापुर के इंडोरामा कॉरपोरशन पीटीई लि. की अनुषंगी इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लि. (आईआईपी) को बेचा जाएगा।

कंपनी अपना उर्वरक कारोबार 2,649 करोड़ रुपये में बेच रही है। इसका भुगतान आईआईपी करेगी।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज की उर्वरक इकाई का कारोबार 2019-20 में 2,679.51 करोड़ रुपये था। यह ग्रासिम इंडस्ट्रीज के एकीकृत कारोबार का 3.4 प्रतिशत है।

यह सौदा एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण), शेयर बाजारों, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड समेत जरूरी सांविधिक और नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?