लाइव न्यूज़ :

गोयल का तीन साल में हरकरघा उद्योग का निर्यात बढ़ाकर 10,000 करोड़ रुपये करने का आह्वान

By भाषा | Updated: August 7, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को हथकरघा उद्योग का निर्यात बढ़ाकर 10,000 करोड़ रुपये करने और अगले तीन वर्षों में उत्पादन को दोगुना कर 1.25 लाख करोड़ रुपये करने का आह्वान किया।

इस समय हथकरघा उद्योग का निर्यात 2,500 करोड़ रुपये का है और उत्पादन लगभग 60,000 करोड़ रुपये है।

उन्होंने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में कहा, "आइए हम आज इस दिन सामूहिक रूप से संकल्प लें कि हम अगले तीन वर्षों में हथकरघा उत्पादों के निर्यात के लिए 10,000 करोड़ रुपये और अपने उत्पादन को बढ़ाकर 1.25 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखेंगे।"

मंत्री ने फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी की अध्यक्षता में एक टीम बनाने का भी सुझाव दिया, जिसमें बुनकरों, प्रशिक्षकों, उपकरण विनिर्माताओं, विपणन विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों को शामिल किया जाए और यह टीम क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के तरीकों और साधनों की सिफारिश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार