लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कोयला खदानों से गैस निकालने के पहले बोली दौर में 15 ब्लॉक की पेशकश की

By भाषा | Updated: September 23, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर सरकार ने कोयला भंडार परतों से (सीबीएम) गैस निकालने के लिये कंपनियों को 15 ब्लॉक की पेशकश की है। एक दशक से अधिक समय बाद पहले दौर की नीलामी में यह पेशकश की गयी है।

नियामक हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) के पेशकश आमंत्रित करने के लिये जारी नोटिस के अनुसार ये ब्लॉक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ में हैं।

विशेष सीबीएम बोली दौर-2021 के तहत बोलियां 20 फरवरी, 2022 को देय हैं। यह एक दशक से अधिक समय बाद सीबीएम की बोली के लिये पहला दौर है। इससे पहले, 2010 में बोली मंगायी गयी थी।

सीबीएम यानी कोल बैड मिथेन प्राकृतिक गैस के समान है। इसका उपयोग बिजली संयंत्रों, उर्वरक संयंत्रों में ईंधन या वाहनों में सीएनजी के रूप में किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश में अधिकतम पांच ‘सीबीएम ब्लॉक जबकि झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा में दो-दो ब्लॉक की पेशकश की गई है। छत्तीसगढ़ में तीन और पश्चिम बंगाल में एक ब्लॉक प्रस्तावित है।

सरकार ने पिछले चार दौर की बोलियों में 29 सीबीएम ब्लॉक आबंटित किये हैं।

डीजीएच ने कहा, ‘‘कंपनियों को 15 सीबीएम ब्लॉक की खोज, विकास और बाजार पर चढ़ाने के लिए बोली लगाने को लेकर आमंत्रित किया जाता है। इसमें भारत के अवसादी घाटियों में वितरित पारंपरिक और/या अपरंपरागत दोनों तरह के हाइड्रोकार्बन संसाधन शामिल हैं।’’

यह बोली आयात पर निर्भरता कम करने के लिये सरकार के घरेलू तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने की योजना का हिस्सा है।

भारत अपनी कुल तेल जरूरतों का करीब 85 प्रतिशत और गैस जरूरत का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...