लाइव न्यूज़ :

पेट्रोलियम पदार्थों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क वसूली से सरकार के राजस्व में 47 प्रतिशत वृद्धि

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:26 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), आठ सितंबर मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान देश में पेट्रोलियम पदार्थों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क वसूली से सरकार का राजस्व करीब 47 प्रतिशत बढ़कर 97,938.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यह खुलासा सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून से ऐसे वक्त हुआ है, जब देश में पेट्रोल-डीजल के मूल्य ऊंचे स्तर पर हैं। नीमच के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के प्रणाली एवं आंकड़ा प्रबंधन विभाग ने उन्हें पेट्रोलियम पदार्थों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क वसूली को लेकर सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी दी है।

गौड़ को आरटीआई के तहत प्राप्त ब्योरे के मुताबिक देश में पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 की अप्रैल से जून तिमाही में पेट्रोलियम पदार्थों के विनिर्माण पर कुल 66,703.94 करोड़ रुपये का केंद्रीय उत्पाद शुल्क वसूला गया था।

अर्थशास्त्री जयंतीलाल भंडारी ने हालांकि कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की वसूली बढ़ने का रुझान घरेलू अर्थव्यवस्था में तेज सुधार की बानगी पेश करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप घटने के बाद देश में परिवहन गतिविधियों में इजाफा हो रहा है जिससे पेट्रोल-डीजल की मांग बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...