लाइव न्यूज़ :

सरकार एनएफएल में 20 प्रतिशत, आरसीएफ में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान खुली बिक्री पेशकश के जरिये नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) में 20 प्रतिशत और राष्ट्रीय कैमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री करेगी।

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने इस प्रस्तावित शेयर बिक्री के प्रबंधन के लिये मर्चेंट बैंकरों से बोलियां आमंत्रित की हैं।

सरकार की एनएफएल में 74.71 प्रतिशत और आरसीएफ में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एनएफएल ने वर्ष 2020- 21 के दौरान कर बाद मुनाफा 198 करोड़ रुपये बताया है। सितंबर 2020 में कंपनी की शुद्ध संपत्ति 2,117 करोड़ रुपये आंकी गई।

वहीं वित्त वर्ष 2019- 20 के दौरान आरसीएफ का शुद्ध लाभ 208.15 करोड़ रुपये और मार्च 2020 को कंपनी की नेटवर्थ 3,186.27 करोड़ रुपये आंकी गई।

कंपनियों के मौजूदा बाजार मूलय पर एनएफएल में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को करीब 500 करोड़ रुपये जबकि आसीएफ में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने से 400 करोड़ रुपये के करीब प्राप्ति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?